🔥 TRENDING 10-Day PM Surya Ghar Yojana Awareness... Sawai Madhopur registers highest AQI i... Tamil Nadu CM Vijay Urges PM Modi to S... Annamalai University Seeks Probe Over... Tamil Nadu Extends Crop Loan Waiver El... Madhya Pradesh to Face Sharp Cold Wave...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

फतेहपुर में 11.79 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Dinesh Kumar 🗓 07 Nov 2026, 05:49 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
इंदौरा से दिनेश धीमान की रिपोर्ट पुलिस जिला नूरपुर में एंटी चिट्टा अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए CIA, पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने एक व्यक्ति को *11.79 ग्राम हेरोइन/चिट्टा* के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक *मोटरसाइकिल नंबर HP-97A-8437* भी बरामद की है।

*मामले का संक्षिप्त विवरण:-*

दिनांक 07.11.2026 को CIA नूरपुर की पुलिस टीम गश्त एवं मादक पदार्थों की धरपकड़ के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ब्यास नदी पुल के नजदीक रियाली में उक्त *मोटरसाइकिल नंबर HP-97A-8437* की जांच एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से *11.79 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद* हुआ।

मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान *अविनाश कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री सुभाष सिंह, निवासी गांव डडोली, डाकघर गदराना, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश* के रूप में हुई है।

*कानूनी कार्रवाई:-*

बरामद हेरोइन/चिट्टा को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस थाना फतेहपुर में अभियोग संख्या 104/2026 दिनांक 07.11.2026, अधीन धारा 21, 25 एवं 61-85 ND&PS Act के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है तथा आरोपी से गहन पूछताछ कर नशे की खेप के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज (Backward & Forward Linkages) खंगाले जा रहे हैं, ताकि नशे की सप्लाई के स्रोत एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
📲Get App