🔥 TRENDING मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या... Indore Cyber Crime Unit Recovers Rs 6.... पूर्वी चंपारण जिला के एस पी और जिलाधिक... Bhopal Division Operates 24 Special Tr... Rajasthan High Court Dismisses Appeal... दुरसड़ा थाने ने लूट के मामले में सत्ये...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भारतीय तेली साहू समाज (रजि.) के उत्तर प्रदेश महामंत्री श्री भरतजी गुप्ता जी का दिवा कार्यालय में भव्य स्वागत सत्कार

✍️ Reporter: Narendra Naval (Gupta) Teli 🗓 07 Nov 2026, 05:22 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मुंबई (दिवा): भारतीय तेली साहू समाज (रजि.) के उत्तर प्रदेश महामंत्री श्री भरतजी गुप्ता जी के मुंबई आगमन पर दिवा स्थित कार्यालय में एक विशेष बैठक और स्वागत समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज की एकता और भविष्य की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र नवल तेली जी, महाराष्ट्र महामंत्री श्री मुरारीलाल भगवतीप्रसाद गुप्ता जी, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष श्री मनोज दशरथ गुप्ता जी एवं श्री हरेश रंगीले गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उत्तर प्रदेश से पधारे महामंत्री श्री भरतजी गुप्ता जी के सांगठनिक कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य नेतृत्व ने उनका विशेष अभिनंदन किया।
स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती दे रहे दिवा शहर अध्यक्ष श्री वीरेंद्र त्रिलोकी गुप्ता जी, दिवा शहर महिला अध्यक्षा श्रीमती सुषमा सूरज गुप्ता जी एवं दिवा शहर महामंत्री श्री राहुल साहू जी ने समस्त टीम की ओर से मुख्य अतिथि को श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका सत्कार किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर श्री भरतजी गुप्ता जी ने दिवा समाज की सक्रियता की प्रशंसा की और सभी का आभार व्यक्त किया।
📲Get App