🔥 TRENDING Meta Unveils AI Upgrade to Reduce Forg... ಅರ್ಹ ರೈತರಿಗೆ ₹2,500 ಮೊದಲ ಕಂತಿನ ಬರ ಪರಿಹ... Uttar Pradesh Announces Diwali DA Hike... ભરૂચ નજીક એક્સપ્રેસવે પર ઈનોવા કાર અકસ... Akhilesh and Dimple Yadav to visit Ayo... নোবেল বিজয়ী পদার্থবিজ্ঞানী সি.ভি রমনে...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

पूर्वी चंपारण जिला के एस पी और जिलाधिकारी दलित बस्ती में जाकर बच्चो के बिच मिढ़ाई चॉकलेट और पटाखा का वितरण किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Nov 2026, 05:35 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्वी चंपारण जिला के जिलाधिकारी और एस पी दीपावली के पावन अवसर पर दलित बस्ती में जाकर बच्चो के बिच मिठाई चॉकलेट और पटाखा का वितरण किया

जिला पूर्वी चम्पारण


पूर्वी चंपारण जिले में दीपावली के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक बेहद सराहनीय और संवेदनशील पहल देखने को मिली। यहाँ जिलाधिकारी (DM) सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने शहर की एक महादलित बस्ती में पहुँचकर वहाँ के बच्चों और परिवारों के बीच मिठाई, चॉकलेट,पटाखा और दीयों का वितरण किया। अचानक अपने बीच जिले के शीर्ष अधिकारियों को पाकर बच्चों के चेहरों पर अद्भुत मुस्कान तैर गई। इस कार्यक्रम में केवल DM और SP ही नहीं, बल्कि नगर आयुक्त आशीष कुमार, सदर एसडीओ अरुण कुमार सहित जिला प्रशासन के कई अन्य आला अधिकारी भी बस्ती में उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने इस अवसर पर कहा कि दीपावली खुशियों और प्रकाश का त्योहार है, जिसे समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर मनाना चाहिए। उन्होंने सभी जिलेवासियों को जिलाप्रशासन की तरफ अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और आपसी भाईचारा के साथ इस महा उत्सव को मनाने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात ने भी संपूर्ण जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए त्योहार के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, पटाखे जलाते समय बच्चों की निगरानी करने और किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करने की बात कही।
इस मानवीय पहल से बस्ती के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने इस सहृदयता के लिए पूरे जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


बाईट सौरभ सुमन यादव जिला अधिकारी
📲Get App