🔥 TRENDING ઇડરના મહારાણા પ્રતાપ સર્કલ નજીક ગરીબ પ... Government Transfers 136 Officials in... IndiGo Flight Makes Emergency Landing... Gujarat Cricket Association Introduces... Goa Government Shelves Proposed Anti-C... Tune Up Channel Returns with New Music...
02 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फतुहा में गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत
Local

फतुहा में गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 10 Aug 2026, 05:30 PM 👁 23
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नहाते समय मस्ताना घाट पर हुआ हादसा, दोस्त को लोगों ने बचाया

गंगा स्नान करने गए एक 19 वर्षीय युवक की सोमवार को डूबने से मौत हो गई। घटना फतुहा के मस्ताना घाट की है। मृतक की पहचान गनौरी मिस्त्री के पुत्र उत्तम कुमार (19), निवासी बाकीपुर गोरख के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि उत्तम कुमार अपने एक दोस्त के साथ घर से गंगा स्नान करने के लिए मस्ताना घाट गया था। स्नान करने के दौरान दोनों युवक गंगा में डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रयास कर एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि उत्तम कुमार गहरे पानी में चला गया। काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उत्तम कुमार को इलाज के लिए फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परिजनों के अनुसार, उत्तम कुमार घर से गंगा स्नान करने के लिए निकला था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह उसका आखिरी स्नान साबित होगा। घटना के बाद घाट पर भी लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
📲Get App