स्थानीय
फर्रुखाबाद: टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर महिला की मौत, ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र का घेराव किया
कायमगंज में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपकेंद्र का घेराव किया।
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी आनंद कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रागिनी के रूप में हुई। रागिनी अपने मायके मीरपुर में रह रही थीं और सोमवार भोर में दयाराम की नर्सरी के खेत की तरफ गई थीं, जहाँ जमीन पर पड़े हाईटेंशन लाइन के बिजली के तार की चपेट में आने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।
उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने महिला को पड़ा देखकर तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी और बरझाला फीडर की बिजली बंद कराई। परिजन व स्थानीय लोग आनन-फानन में रागिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतका ने करीब 15 दिन पहले ही एक नवजात बच्ची को जन्म दिया था। वह अपने पीछे छह वर्षीय पुत्री, चार वर्षीय पुत्र और एक नवजात शिशु को छोड़ गई हैं।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बरझाला बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर लगभग दो घंटे तक घेराव व धरना दिया। नर्सरी संचालक का कहना है कि रविवार शाम को ही तार टूटने की सूचना संबंधित जेई को दे दी गई थी, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने जर्जर तारों को बदलने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार अरविंद कुमार, एसडीओ दिनेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एक्सईएन शिवशंकर ने बताया कि मामले की एसडीओ से जांच रिपोर्ट मांगी गई है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।