🔥 TRENDING Bidar city news અમદાવાદ એ.એન.ટી.એફ. દ્વારા એન.ડી.પી.એસ... யானை தந்தங்கள் விற்க முயற்சி 3 பேர் கை... વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ સારવા... સંદેશ અખબારના તંત્રી ફાલ્ગુન પટેલને મા... 17 वर्ष से बंद छात्रावास
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

फलोदी के लोहावट सेतर कुतो ने किया हिरण को घायल

✍️ Reporter: Bhagwana Ram 🗓 02 Oct 2026, 02:54 PM 👁 10
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रमिनो ने हिरण को पहुचाया वन्य जीव चौकी

लोहावट क्षेत्र में दो आवारा कुत्तों ने एक हिरण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे हमारे साथी सत्येंद्र एवं अन्य लोगों ने हिरण को जीवित अवस्था में लोहावट रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण हिरण को समय पर उपचार नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। यदि मौके पर डॉक्टर उपलब्ध होते, तो शायद हिरण की जान बचाई जा सकती थी।
रेस्क्यू सेंटर में बिजली और जरूरी संसाधनों का भी अभाव देखने को मिला। यहां तक कि हिरण को दफनाने के लिए भी कोई उचित औजार उपलब्ध नहीं था। मजबूरन गाड़ी में मौजूद औजारों की मदद से गड्ढा खोदकर हिरण को दफनाया गया।
इस घटना ने रेस्क्यू सेंटर में चिकित्सा सुविधाओं, बिजली और बुनियादी संसाधनों की उपलब्धता पर सवाल खड़े किए हैं। संबंधित वन विभाग एवं अधिकारियों से मांग है कि मामले की जांच कर रेस्क्यू सेंटर में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि भविष्य में घायल वन्यजीवों को समय पर उपचार मिल सके।
Marwar Lohawat किसी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराता। संबंधित विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
📲Get App