🔥 TRENDING मनोहर सिंह भाटी ने बताया बेदु कला Allahabad HC Nullifies UP PCS 2025 Pre... ছাতনায় BMOH-এর পদত্যাগের দাবিতে তুমুল... સાબરકાંઠા, હિંમતનગરમાં રૂ.23 કરોડનું બ... Uttar Pradesh Announces ₹8,500 Crore I... সাব্ররুম
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

फूलों की जगह किताबें, सम्मान के साथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 27 Nov 2026, 10:31 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फूलों की जगह किताबें, सम्मान के साथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान

फूलों की जगह किताबें, सम्मान के साथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान

संविधान दिवस पर आर्यन फिल्म के ‘बुके नहीं, बुक भेंट करें’ अभियान के तहत रतनपुर में छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित

रतनपुर। फूलों का गुलदस्ता कुछ दिनों में मुरझा जाता है, लेकिन शिक्षा से मिला ज्ञान जीवनभर रास्ता दिखाता है। इसी सोच को सार्थक करते हुए आर्यन फिल्म द्वारा संचालित ‘बुके नहीं, बुक भेंट करें’ अभियान के अंतर्गत संविधान दिवस पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या विद्यालय, रतनपुर (कोटा), बिलासपुर में छात्राओं को कॉपी, पेन, पेंसिल एवं अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

बिलासपुर कलेक्टर एवं DIG-SSP श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सम्मान और स्वागत की परंपरा को एक सार्थक दिशा देना है। बुके की जगह किताबें और शिक्षण सामग्री भेंट कर बच्चों की शिक्षा, उनके सपनों और उज्ज्वल भविष्य में सहयोग देना इस अभियान की मूल भावना है।

इस अवसर पर अभियान के तहत 4,800 कॉपियां, 1,780 पेन एवं अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री छात्राओं को भेंट की गई। यह पहल केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि बच्चों के प्रति समाज की जिम्मेदारी और शिक्षा के प्रति सम्मान का संदेश है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रामीण ASP श्रीमती मधुलिका सिंह एवं विशिष्ट अतिथि रतनपुर थाना प्रभारी श्री नीलेश पाण्डेय उपस्थित रहे। ASP श्रीमती मधुलिका सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, आत्मविश्वास, शिक्षा और जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने छात्राओं को विश्वास दिलाया कि मेहनत, हौसला और शिक्षा के दम पर वे अपने सपनों को जरूर पूरा कर सकती हैं।

कार्यक्रम का भावुक और आत्मीय पल तब रहा, जब सभी अतिथियों ने छात्राओं के साथ बैठकर विद्यालय का मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) ग्रहण किया। यह केवल भोजन साझा करना नहीं था, बल्कि बच्चों के साथ अपनापन बांटना और उन्हें यह एहसास कराना था कि उनके सपने भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने किसी भी दूसरे व्यक्ति के।

संविधान दिवस के अवसर पर श्री राजेश तिवारी द्वारा छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सुवा नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसकी तैयारी श्रीमती रंजना नागरकर के मार्गदर्शन में की गई।

इस अवसर पर आर्यन फिल्म के रामानंद तिवारी, होटल बंसी वाला के दिनेश चंदानी, ट्रैफिक SI उमाशंकर पाण्डेय एवं बरामदेव करियरे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय के प्राचार्य श्री शरनजीत बग्गा, प्रधानपाठक श्रीमती शीला अग्रवाल, मंच संचालन श्री गोपेश तिवारी, पुरस्कार व्यवस्था श्री अन्नेवार एवं श्रीमती नीतू सैयाम, बैठक व्यवस्था श्री ओंकार देवांगन तथा आभार प्रदर्शन सुश्री सुशीला मौर्य द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के समर्पण, सहयोग एवं आत्मीय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आर्यन फिल्म की यह पहल एक छोटा सा प्रयास है, ताकि सम्मान फूलों तक सीमित न रहे, बल्कि किसी बच्चे की पढ़ाई, उसके सपनों और उसके भविष्य तक पहुंचे। कभी-कभी एक कॉपी, एक पेन और प्रोत्साहन के दो शब्द किसी बच्चे के जीवन में बदलाव की शुरुआत बन सकते हैं।

“फूल कुछ पल महकते हैं, किताबें जीवनभर राह दिखाती हैं… सम्मान बुके से नहीं, भविष्य संवारने से करें। आइए, बुके नहीं, बुक भेंट करें।”
📲Get App