Education
एटा में PET-2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सुरक्षा व सघन चेकिंग के निर्देश
जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में एटा कलेक्ट्रेट में बैठक में 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाली PET-2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा, सघन चेकिंग और आयोग के दिशा-निर्देशों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए।
एटा, 21 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य जनपद में 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना था। बैठक में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा से पूर्व अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर आयोग के पर्यवेक्षकों द्वारा बताई गई आवश्यकताओं एवं व्यवस्थाओं को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। परीक्षार्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सघन चेकिंग कराई जाए, जिससे कोई भी परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अथवा प्रतिबंधित सामग्री लेकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न कर सके। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा केन्द्रों पर अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश किसी भी दशा में अनुमन्य नहीं होगा और संबंधित एजेंसियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप चेकिंग की कार्यवाही पूरी गंभीरता से सुनिश्चित करनी होगी।
बैठक में आयोग के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन, परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उल्लेखनीय है कि जनपद एटा में कुल 10 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जहां तीनों दिवसों में कुल 21,312 परीक्षार्थी सम्मलित होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए रिजर्व सहित 11 सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह, एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह, सीओ कृतिका सिंह, अरुण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, उप निदेशक कृषि सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जिनका प्रशिक्षण आयोग के पर्यवेक्षक ऋषभ भारद्वाज द्वारा दिया गया।