🔥 TRENDING आस्कन्दरा के युवा राजेन्द्र सिंह भाटी... बौंसी के स्कूल में छह साल के मासूम को... गांव की जनता ने चुनी अपनी सरकार, घंटिय... ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ । Janhvi Kapoor Still Numb from Cold Aft... Kosgi Faces Acute Water Crisis in Tela...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एटा में मारहरा पुलिस ने 14.1 किलो अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीनों को गिरफ्तार
Local

एटा में मारहरा पुलिस ने 14.1 किलो अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीनों को गिरफ्तार

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 16 Sep 2026, 05:27 PM 👁 70
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एटा के मारहरा थाना ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चेकिंग के दौरान तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके पास 14.1 किलो अवैध गांजा मिला।

एटा के मारहरा थाना ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चेकिंग के दौरान तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 14 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक पुत्र विनोद, गुलशन पुत्र विनोद और दीपू पुत्र साहब सिंह के तौर पर हुई है। ये सभी एटा के मानपुर काशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली देहात के रहने वाले हैं। मारहरा थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 166/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशीले पदार्थों की तस्करी विरोधी अभियान का हिस्सा है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह की देखरेख में, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के नेतृत्व में मारहरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। रितिक पर लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। गुलशन पर चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दीपू पर लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मुकुल कुमार, उपनिरीक्षक विपिन सिंह, हेड कांस्टेबल रवि यादव और कांस्टेबल सोनू कुंतल, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, गौरव कुमार, अंशू सिंह शामिल थे। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
📲Get App