🔥 TRENDING बिहार में 3.20 लाख शिक्षकों के प्रमाण... Rajasthan HC Orders SIT Probe into Fak... दीपावली पर कानपुर जोन पुलिस ने दी शुभक... ಚಡ್ಚಂದಲ್ಲಿ ಶಿವಾಜಿ ಸರ್ಕಲ್‌ನಲ್ಲಿ ರೈತರ ಕಣ... સુરતમાં ક્ષત્રિય ઠાકોર સમાજે દિવાળી વે... હિંમતનગરના પાનપુર પાટિયા વિસ્તારમાં એ....
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा में 594 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्कर स्कॉर्पियो से फरार

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 07 Nov 2026, 12:45 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एटा के जनपद में ANTF आगरा और सकीट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 594 ग्राम हेरोइन और काली स्कॉर्पियो बरामद हुए, दो तस्करों को फरार पाया गया।

🚨 एटा में 60 लाख की हेरोइन बरामद, स्कॉर्पियो छोड़ खेतों में भागे तस्कर!

594 ग्राम हेरोइन बरामद, ANTF आगरा और सकीट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

एटा। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस और ANTF आगरा यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 594 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। तस्करी में इस्तेमाल काली स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

5 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो से कासगंज से मथुरा की ओर हेरोइन की तस्करी की जा रही है। चेकिंग से बचने के लिए वाहन चालक ने कई बार रास्ता बदला। टोल प्लाजा पर पुलिस की चेकिंग देखकर गाड़ी वापस मोड़ दी और कच्चे रास्ते से ग्राम अंगदपुर की ओर निकल गया।

ग्राम अंगदपुर के पास ANTF आगरा यूनिट और सकीट पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की। पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में फरार हो गए। तलाशी के दौरान गाड़ी से 594 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

फरार आरोपियों की पहचान अलीम पुत्र सलीम और सोहेल पुत्र अंसार निवासी बद्री नगर, मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन मालिक को भी वांछित किया है। मामले में थाना सकीट में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ASP श्वेताभ पांडेय ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टर: शैलेश गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर – जैथरा, एटा
NEED24 NEWS

📢 जनहित की खबर, जनता की आवाज!
हर खबर, हर शहर!

#EtahNews #EtahPolice #HeroinRecovery #ANTF #SakitPolice
📲Get App