🔥 TRENDING Haryana Human Rights Panel Urges Overh... Haryana Disburses 13th Lado Lakshmi Sc... Punjab police arrest Haryana man for t... Coal Secretary lauds Mahanadi Coalfiel... डतिया से इस बक्त की बड़ी खवर है जहा क... સાબરકાંઠા જિલ્લાની કોંગ્રેસ સમિતિ હિંમ...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एशिया के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट पर छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 14 Nov 2026, 04:04 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एशिया के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट पर छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बिलासपुर। सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे देश में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा स्थित छठ घाट पर भी महापर्व की रौनक देखने को मिल रही है। एशिया के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट के रूप में प्रसिद्ध इस घाट पर छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

छठ महापर्व को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। श्रद्धालु भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। घाट पर उमड़ रही भीड़ से पर्व की भव्यता और आस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस पावन अवसर पर डीपी विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम.एस. तंबोली ने प्रदेशवासियों एवं शहरवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं।

छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान, अनुशासन और लोक आस्था का प्रतीक है। बिलासपुर के छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भागीदारी से पर्व की रौनक और भी बढ़ गई है।

संवाददाता – रवि तिवारी
लोकेशन – बिलासपुर, छत्तीसगढ़
📲Get App