🔥 ट्रेंडिंग बिहार सरकार कला एवं संस्कृति कि ओर से... ખોરજ જમીન વિવાદમાં જગદીશ ઠાકોરનું FIRમ... 26 रुपये में बहस कराएगा यह भारतीय अनुपमा की श्विनी चक्रवर्ती चाहती हैं ख... क्या बॉलीवुड सितारे मोबाइल माइक्रोड्रा... इंस्टाग्राम अब Apple TV पर Reels, लाइव...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एसपी ने दी चेतावनी: जिले में जुआ और सट्टा चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

✍️ रिपोर्टर: Arvind Sen 🗓 26 अक्टू. 2026, 09:40 AM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही इलाके में जुए की फड़ सजने लगी हैं। ऐसे ही एक फड़ पर पुलिस ने कार्रवाई की है। देहात थाना पुलिस ने ग्राम बमनाई हवेली में मंदिर के चबूतरे के पास चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी। पुलिस ने यहां हार-जीत का दांव लगाते पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 8500 रुपये नकद जब्त किए हैं। अशोकनगर। पुलिस गिरफ्त में आरोपी। थाना प्रभारी आकाश शर्मा के नेतृत्व में हुई इस छापामार कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों की पहचान बमनाई हवेली निवासी देवेंद्र यादव, कृष्णपाल यादव, संजीव अहिरवार, राजू यादव और शहर की नहर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र वंशकार के रूप में हुई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने चेतावनी दी है कि जिले में जुआ और सट्टा चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
📲Get App