🔥 ट्रेंडिंग સાબરકાંઠા જિલ્લામાં પોશી પોલીસ સ્ટેશનન... दुर्घटना पीड़ितों को मिले चार चार लाख... *सीमा पर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्... पालीगंज : एसडीम चंदन कुमार ने जम्हारू-... ભરતભાઈ શ્રીમાળીને ગુજરાત પ્રદેશ ભાજપ અ... दिल्ली में सितंबर में डेंगू मामलों में...
16 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया जालौन पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 16 सित. 2026, 06:55 PM 👁 14
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं पर किया संवाद, प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जालौन। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद जालौन के पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई।
एडीजी ने प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, वाचक कार्यालय, शिकायत प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस, जनसुनवाई/आईजीआरएस, महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केन्द्र सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों एवं पंजिकाओं के समुचित एवं अद्यतन रख-रखाव के साथ ही शासकीय कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने तथा जनशिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर प्रभावी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के लिए भी कहा गया।
एडीजी ने पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं कार्यकुशलता बनाए रखने तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करने पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं एवं पुलिस से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र झांसी आकाश कुलहरि एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App