🔥 TRENDING Mandaadi Sees Strong Push in Second We... New Immersive Indulgence Feature Launc... UN Releases New World Map Redefining S... Former Asia No.1 Rupa Bayor Secures Sp... Voting Begins for Chandigarh Senate El... Indore Municipal Corp to Immerses 100+...
20 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

डॉ. अंकुर लाठर ने फार्मासिस्ट अनुपस्थिति पर कार्रवाई का आदेश दिया, पीएचसी में प्रसव सेवाओं की तात्कालिक बहाली

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 20 Sep 2026, 09:52 AM 👁 15
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद फर्रुखाबाद की जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए फार्मासिस्ट अनुपस्थिति पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया और प्रसव सेवाओं की बहाली के लिए तात्कालिक कदम उठाए।

जनपद फर्रुखाबाद की जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने अमृतपुर तहसील में जनसुनवाई के पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर और पीएचसी पिथनापुर का अचानक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. गौरव वर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, उपस्थित रहे और अधिकारियों को बताया गया कि इस केंद्र पर रोजाना औसतन 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं तथा निरीक्षण के समय तक 130 से अधिक मरीजों का परीक्षण किया जा चुका था।

डॉ. लाठर ने ओपीडी की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर परामर्श, जांच और दवाइयां मिलना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने सख्त रुख अपनाया और संबंधित पर तत्काल विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ठप पड़ी प्रसव सेवाओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को अवगत कराया गया कि एक एएनएम के मातृत्व अवकाश और दूसरी के प्रशिक्षण पर होने के कारण पिछले दो दिनों से डिलीवरी सेवाएं प्रभावित थीं। इस संवेदनशीलता को देखते हुए डॉ. लाठर के निर्देश पर सीएमओ ने तुरंत एक स्टाफ नर्स तैनात करने के आदेश जारी किए, ताकि गर्भवती महिलाओं को भटकना न पड़े। इसके अलावा केंद्र में स्थापित सीबीसी जांच मशीन को हमेशा चालू रखने के निर्देश भी दिए गए।

इसके पश्चात टीम ने पीएचसी पिथनापुर का जायजा लिया, जहाँ मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति काफी बेहतर पाई गई। एएनएम अंजुम निशा द्वारा प्रतिमाह 30 से अधिक सफल प्रसव कराए जाने और प्रसूताओं के हीमोग्लोबिन स्तर के संतोषजनक होने पर अधिकारियों ने पूरी टीम की सराहना की।

डॉ. लाठर ने बाढ़ के पानी उतरने के बाद उत्पन्न होने वाले संभावित स्वास्थ्य खतरों को देखते हुए विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने सीएचसी राजेपुर के प्रभारी को जलजनित बीमारियों और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने, स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने और लक्षण दिखते ही तत्काल इलाज मुहैया कराने के कड़े निर्देश दिए।
📲Get App