🔥 ट्रेंडिंग પ્રાંતિજ તાલુકાના અમલા ની મુવાડી ગામ ખ... ଦେବ୍ରିଗଡ଼ ଜଙ୍ଗଲରେ ପୁଣି ବାଘ ଆତଙ୍କ; କ୍ୟା... ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜੇਬ ਤੋਂ ਨਸ਼ਾ ਕਬਜ਼ਾ, ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਚ... ୧୫ରେ ଓଡ଼ିଶା ଆସିବେ ଉପରାଷ୍ଟ୍ରପତି ସିପି ରା... ଦେବଗଡ଼ରେ ଲଜ୍ଜା; ୫ ବର୍ଷର ଶିଶୁକନ୍ୟାଙ୍କୁ... ଏଗ୍ରିଷ୍ଟାକ୍‌ ନ ଥିଲେ ବି ଚାଷୀଙ୍କ ଧାନ ଉଠି...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

छठ महापर्व से पूर्व सभी कर्मियों का वेतन एवं लंबित भुगतानों का निष्पादन तीन दिनों के भीतर सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 10 नव. 2026, 12:51 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सरकार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज जिला समाहरणालय सभागार में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक म

छठ महापर्व से पूर्व सभी कर्मियों का वेतन एवं लंबित भुगतानों का निष्पादन तीन दिनों के भीतर सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
सरकार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज जिला समाहरणालय सभागार में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में छठ महापर्व के मद्देनजर सभी सरकारी कर्मियों के वेतन भुगतान एवं विभिन्न मदों में लंबित भुगतानों की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों में लंबित वेतन एवं अन्य देय भुगतानों का आकलन करते हुए अगले तीन दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से भुगतान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर कर्मियों को किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए वेतन एवं अन्य लंबित देय राशि का ससमय भुगतान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भुगतान से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं एवं तकनीकी बाधाओं का त्वरित निराकरण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में भुगतान की कार्रवाई पूर्ण करें। साथ ही, इस संबंध में की गई कार्रवाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
📲Get App