🔥 TRENDING बुरहानपुर में प्रथम ताप्ती रैपिड एवं ब... मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने ग्वालियर मे... सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति: मुख्... राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य प्रियं... મેલડી માતા મંદિરમાં પૂર્ણિમા દિવસે હજા... कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्वामित्व योजना...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

छठ महापर्व से पहले शुरू हो सकती है ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, सोनिया विहार से जगतपुर तक ट्रायल रन शुरू

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Oct 2026, 10:00 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

क्रूज सफारी से दिल्ली में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय कारोबार और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों को मनोरंजन की नई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ के ट्रायल रन शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में सोनिया विहार से जगतपुर तक करीब 6 किलोमीटर के रूट का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को क्रूज सेवा शुरू करने से पहले साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। कोशिश की जा रही है कि छठ महापर्व से पहले इस सेवा की शुरुआत हो जाए, ताकि दिल्लीवासियों को एक नया पर्यटन स्थल मिल सके।
इस क्रूज सफारी के शुरू होने से लोग अपने परिवार के साथ मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे और क्रूज की सैर का आनंद उठा सकेंगे। साथ ही, राजधानी में ही पिकनिक मनाने के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा। इस पहल से दिल्ली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रोजगार के नए अवसर पैदा होने की भी संभावना है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App