🔥 TRENDING शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के खिल... Sarpanch's Brother Allegedly Murdered... Amritsar Village Head's Brother Murder... Chennai Express Hits Tractor on Tracks... वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव पर... mathura वृंदावन - कांग्रेस में वापसी प...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में ₹539.18 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 26 Oct 2026, 10:41 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित वाल्मीकि धाम में महर्षि वाल्मीकि को पुष्पांजलि अर्पित कर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा किए जाने वाले 539.18 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

उज्जैन (26 अक्टूबर 2026)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित महर्षि वाल्मीकि धाम में महर्षि वाल्मीकि को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा किए जाने वाले 539.18 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी देवस्थानों के विकास के लिए कार्य कर रही है और सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन में सड़कों का विकास, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार तथा धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है।

भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में अंकपात चौराहा से मंगलनाथ तक सड़क चौड़ीकरण (98.24 करोड़ रुपये), क्षिप्रा नदी के पूर्वी भाग में सड़क निर्माण (82.20 करोड़ रुपये), शकरवासा पंचकोशी मार्ग का चौड़ीकरण (36.75 करोड़ रुपये), भूखी माता मंदिर परिसर एवं अधोसंरचना विकास (118.16 करोड़ रुपये), अमृत द्वार का निर्माण (19.50 करोड़ रुपये), पांचजन्य द्वार का निर्माण (21.65 करोड़ रुपये) और सिद्धवट मंदिर परिसर एवं अधोसंरचना विकास (14.58 करोड़ रुपये) शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने, पार्किंग एवं अन्य जनसुविधाओं का विस्तार करने तथा उज्जैन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अवसर पर कहा कि रामायण ग्रंथ समस्त मानव जीवन के कल्याण का संदेश देता है और जब तक रामायण का स्वर गूंजता रहेगा, तब तक महर्षि वाल्मीकि का स्मरण होता रहेगा। उन्होंने बताया कि सिद्धवट एवं अंगारेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों का भी विशेष रूप से विकास किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सदस्य बालयोगी श्री उमेशनाथ जी महाराज, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
📲Get App