Religion
छठ घाट पर सेवा और समर्पण की मिसाल बना मिशन न्यू इंडिया, राजेश शुक्ला ने किया प्रसाद वितरण का शुभारंभ।
राजेश शुक्ला एवं त्रिदंडी स्वामी सोमानंद सरस्वती ने किया प्रसाद वितरण का शुभारंभ, छठ पर्व को बताया प्रकृति पूजा और सामाजिक समरसता का महापर्व
रुद्रपुर, उधम सिंह नगर। लोक आस्था, श्रद्धा, विश्वास और सामाजिक समरसता के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मिशन न्यू इंडिया उधमसिंह नगर (पूर्वी), उत्तराखंड की ओर से सोमवार, दिनांक 16 नवंबर 2026 को रुद्रपुर स्थित शुक्ला फार्म छठ घाट पर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग की भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता एवं किच्छा के पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी तथा परम पूज्य त्रिदंडी स्वामी श्री सोमानंद सरस्वती जी के कर-कमलों द्वारा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करके किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने छठी मईया के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर श्री राजेश शुक्ला जी ने अपने संबोधन में कहा कि छठ पर्व अब केवल उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आज यह भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ पूरी दुनिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व हमारी भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महान उत्सव भी है।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा प्रकृति के पूजन का ऐसा अनुपम पर्व है, जिसमें भगवान सूर्य और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि समाज के सभी वर्गों के लोग जाति, क्षेत्र और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर एक साथ छठ घाट पर एकत्रित होते हैं और पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ इस महापर्व को मनाते हैं। छठ पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देता है।
उन्होंने मिशन न्यू इंडिया के इस सेवा प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सेवा भाव से सहभागी बनना समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक सराहनीय उदाहरण है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में मिशन न्यू इंडिया उधमसिंह नगर (पूर्वी) के जिला सलाहकार श्री धर्मेन्द्र झा जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रसाद वितरण की पूरी व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की गई। संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचाने और सेवा व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग किया।
इस अवसर पर मिशन न्यू इंडिया के जिला सह प्रभारी श्री रविन्द्र शर्मा जी, नगर प्रभारी श्री वीरेन्द्र मिश्रा जी, श्री चन्द्र प्रकाश चौबे (नयन जी), श्री विनोद शुक्ला जी, श्री चंचल शुक्ला जी, श्री जीतेन्द्र त्रिपाठी जी, श्री पवन शुक्ला जी, श्री गोपाल रौतेला जी, श्री अवधेश प्रसाद जी, श्री पंकज शुक्ला जी एवं जिला सलाहकार श्री धर्मेन्द्र झा जी सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और सेवा भावना के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। छठ घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं व्रतियों ने इस सेवा पहल की सराहना की।
मिशन न्यू इंडिया उधमसिंह नगर (पूर्वी), उत्तराखंड का यह आयोजन संगठन के मूल उद्देश्य सेवा, संस्कार, कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण की भावना को धरातल पर उतारने का एक सार्थक प्रयास रहा। संगठन का मानना है कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन केवल विचारों से नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और जनभागीदारी के माध्यम से संभव है।
कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पर्व और त्योहार केवल धार्मिक आयोजन नहीं होते, बल्कि वे समाज को जोड़ने, आपसी सद्भाव बढ़ाने और मानव सेवा के अवसर भी प्रदान करते हैं।
मिशन न्यू इंडिया की ओर से समस्त छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।