🔥 TRENDING Mirzapur: The Movie launches lyrical v... FTPCCI and EAGLE Announce Drug-Free In... Hindustan Coca‑Cola Beverages to inves... Andhra Pradesh Announces New Land Refo... Karnataka Rejects Kasturirangan Report... Applied Materials to invest Rs 3,600 c...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
छतरपुर एक्सटेंशन के JVTS गार्डन में गूंजे कान्हा के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Religion

छतरपुर एक्सटेंशन के JVTS गार्डन में गूंजे कान्हा के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 05 Sep 2026, 01:38 AM 👁 135
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
JVTS गार्डन के सनातन धर्म मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भक्तों को वितरित हुआ प्रसाद

नई दिल्ली। छतरपुर एक्सटेंशन के JVTS गार्डन स्थित सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान भजन गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा भक्तिमय समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। मंदिर परिसर देर तक ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष विनोद त्यागी, महासचिव मुकेश वर्मा, उपाध्यक्ष सतबीर खटाना और कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति गोयल ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन के बाद मंदिर समिति की ओर से मंदिर में आए सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण से परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

छतरपुर एक्सटेंशन में आयोजित इस जन्माष्टमी समारोह ने क्षेत्र के लोगों को भक्ति और सामाजिक एकजुटता के सूत्र में बांध दिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लिया।
📲Get App