🔥 TRENDING ट्रैफिक जाम से राहत के लिए थड़ी व ठेलो... बरहरवा में सील किए गए ईंट भट्ठे को फिर... कानपुर पुलिस की अपील: हर्षोल्लास के सा... માધાપર પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારના નાના વરન... Uttarakhand CM Dhami Praises PM Modi’s... Fssai Department Raids On Local Shops
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

छपरा में रफ्तार का कहर बाइक सवार को मारा धक्का गंभीर रुप से घायल

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 05 Nov 2026, 04:56 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छपरा जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बायपास के एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारा धक्का। जिससे वह गंभीर रुप घायल हो गया

छपरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

छपरा में रफ्तार का कहर एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल।

छपरा में रफ़्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला।जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।यह घटना सारण जिला के विशुनपुरा बाईपास में हुई है।घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा मुफस्सिल थाना को दी गई।उसके बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।और घायल व्यक्ति को लेकर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले गए।स्थानीय लोगों ने बताया की अपाची गाड़ी पर सवार होकर जा रहा था तभी एक वाहन से उसकी टक्कर हो गई टक्कर काफी जबरदस्त हुई है।

जिसके कारण अपाची बाइक टूटकर दो हिस्से में बट गई।और उस पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घायल व्यक्ति का नाम अमन कुमार है जिसकी उम्र 24 वर्ष है और वह दिघवारा का रहने वाला है ।

वह अपने घर जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन के धक्के से वह बुरी तरह लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। तमिल उपस्थित लोगों ने मुफस्सिल थाना को खबर किया उसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस उसे लेकर अस्पताल आई और उसका इलाज किया जा रहा है हालांकि उसकी स्थिति काफी गंभीर है।
📲Get App