🔥 TRENDING रामपुर मथुरा क्षेत्र में बढ़ा चौका नदी... જેઠી બેન, 102 વર્ષની, પવાંગાથ BJP Confronts Major Electoral Hurdle i... BCB President Expresses Confidence in... Pakistan’s Upcoming Cricket Fixtures i... Cricbuzz Launches Dedicated Coverage f...
31 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
चंदन गिरी हत्याकांड में पत्नी और सास गिरफ्तार

चंदन गिरी हत्याकांड में पत्नी और सास गिरफ्तार

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 31 Aug 2026, 01:16 PM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चंदन गिरी हत्याकांड में पत्नी और सास गिरफ्तार
अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने इंदिरा नगर निवासी चंदन गिरी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी इशिका कौर और सास राजकुमारी देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी इंदिरा नगर स्थित उनके घरों में छापेमारी के दौरान की।
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
चंदन गिरी की 25 अगस्त को हत्या हुई थी। उसका शव ससुराल के पास एक दुकान के सामने मिला था। मृतक की बहन लक्ष्मी कुमारी उर्फ पुतली के आवेदन पर सीतारामडेरा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
एफआईआर में चंदन की पत्नी इशिका कौर, सास राजकुमारी देवी और साले गोलू कौर को नामजद आरोपी बनाया गया है। साथ ही अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
मृतक की बहन ने आरोप लगाया है कि घटना वाली रात चंदन अपने ससुराल गया था, जिसके बाद उसका शव मिला। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या में शामिल होने की आशंका जताई है। हालांकि, मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
वहीं, घटना के दिन चंदन की सास राजकुमारी देवी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया था कि चंदन रात में उनके घर आया था। खाना खाने के लिए पूछने पर उसने पेट भरा होने की बात कही और कुछ देर बाद वहां से चला गया।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सीतारामडेरा, जमशेदपुर/
📲Get App