🔥 TRENDING दीपावली को देखते भिण्ड में खाद्य सुरक्... ఆదిలాబాద్: నామినేటెడ్ పదవి ఎవరికి? Smriti Irani Begins Two-Day Organizati... ग्वालियर के प्रमुख बाजारों में दीपावली... Smriti Irani in Chhattisgarh: BJP Lead... Ramandeep alias Lavi, main accused in...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चांदा में रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक से गिरी युवती, सिर में गंभीर चोट; जिला अस्पताल रेफर

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 25 Oct 2026, 09:45 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
**चांदा, सुलतानपुर।** चांदा थाना क्षेत्र के रामलाल का पूरा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम करीब 5:30 बजे बाइक से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान बदलापुर निवासी उत्तम, पुत्री रामसागर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, उत्तम अपने जीजा कमलेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से ग्रामसभा कोथरा खुर्द स्थित अपनी बहन के घर जा रही थी। बाइक कमलेश चला रहे थे। रामलाल का पूरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बने ब्रेकर को पार करते समय उत्तम अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद कमलेश ने किसी तरह घायल उत्तम को मोटरसाइकिल पर बैठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सौरभ सोनकर ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद कमलेश ने फोन के माध्यम से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। युवती की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर आगे का उपचार कराए जाने की तैयारी की गई।
📲Get App