🔥 TRENDING Nazir Ahmad Sofi Khaas report ut Jammu... ಬಂಗಾರಪೇಟೆಯ ಟೋಲ್‌ನಲ್ಲಿ ಕನ್ನಡ ಹೋರಾಟಗಾರರು... Jailer 2 Debuts on OTT Platforms This... New Zealand thrash India for 244 runs... X expands media limit: users can now a... Kashika Kapoor Teases Upcoming Film 'C...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू 15 को अस्ताचलगामी सूर्य को देंग

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 13 Nov 2026, 07:25 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार से नहाय खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना करेंगे। छठ महापर्व का समापन 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। इस बार महापर्व पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का विशेष प्रभाव भी

रहेगा, जिसस े पर्व का धार्मिक महत्व और बढ ़ जाएगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जान े वाला छठ महापर्व प्रमुख लोक आस्था के पर्वों में शामिल है। विशेष रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश मे ं इसकी विशेष मान्यता है। अब राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों में भी श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव से यह पर्व मनाते हैं। छठ पर्व में भगवान सूर्य को प्रत्यक्ष देवता मानकर उनकी उपासना की जाती है। इस दौरान व्रती कठिन नियमो ं का पालन करते हुए

शुद्धता, सात्विकता और संयम के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।
📲Get App