🔥 ट्रेंडिंग जम्मू-कश्मीर में बीजेडीपी ने लोगों की... एलजी मनोज सिन्हा ने जं&क जीसीसी शिखर स... સુરતમાં પરિણીતાનો મૃતદેહ મળ્યો: પતિ સા... નવરાત્રી પર્વ નિમિત્તે ખેડબ્રહ્મા પોલી... કામરેજ શ્રી કલ્યાણ ધામ આશ્રમના મહંત ધર... डॉ. गणेश चंदनशिवे यांची जीवनगौरव पुरस्...
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

बड़वानी कृषि विज्ञान केंद्र में गेहूं की कम सिंचाई वाली किस्मों की बुवाई का सुझाव

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 10 अक्टू. 2026, 10:13 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बड़वानी के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित 41वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में रबी मौसम के लिए गेहूं की कम सिंचाई वाली किस्मों को अपनाने पर जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न कृषि विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

कृषि विज्ञान केंद्र, बड़वानी के सभाकक्ष में 41वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. डी. के. वाणी, प्रधान वैज्ञानिक एवं अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय खंडवा के प्रतिनिधि ने की। मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक विस्तार सेवाएं के प्रतिनिधि डॉ. आर.सी. आष्वानी और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, प्रधान वैज्ञानिक, अटारी जोन-9 जबलपुर के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र की विगत छह माह की उपलब्धियों और आगामी छह माह की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई, जिसमें आगामी रबी मौसम में गेहूं की कम सिंचाई वाली किस्मों जैसे जे. डब्ल्यू-3288, एच.आई.-1544, एम.पी.-3269, एच.आई -1531 आदि के चयन का सुझाव दिया गया।

बैठक में कृषि महाविद्यालय खंडवा के अधिष्ठाता महोदय के प्रतिनिधि डॉ. डी. के. वाणी ने फसलों के प्रसंस्करण से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। निदेशक महोदय के प्रतिनिधि डॉ. आष्वानी ने किसानों की आय में वृद्धि संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने, समन्वित कृषि प्रणाली (आई.एफ.एस. मॉडल) का प्रचार-प्रसार करने और सोलर सिंचाई पंप के प्रति किसानों को जागरूक करने की बात कही। जिले के कृषि विभाग से सहायक उपसंचालक श्री जयपाल पटेल ने हाइड्रोजेल संबंधी तकनीकी के प्रचार-प्रसार का सुझाव दिया।

बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ से डॉ. मोर्य, मनावर से डॉ. बसेड़ियॉ एवं खरगोन से डॉ. आर.के. सिहं ऑनलाईन जुड़े। जिले के कृषि विभाग के सह उपसंचालक श्री जयपाल पटेल, उद्यानिकी विभाग बड़वानी से श्री अचाले व प्रगतिशील कृषक श्री सुरेश मुकाती ने भी भाग लिया। झाबुआ कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित ट्रायल एवं प्रशिक्षण को कार्ययोजना में शामिल करने का सुझाव दिया। बैठक का संचालन तकनीकी अधिकारी श्री यू.एस. अवास्या ने किया और अंत में उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ डी.के. जैन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
📲Get App