🔥 TRENDING Assam Police Detain Man Over Alleged T... Assam Aligns 312 Police Station Jurisd... Jharkhand Approves Work‑Release Scheme... Air India Express flight from Saudi Ar... Kerala CM Announces Revised Timings fo... અંબાજીના કૈલાસ ટેકરી પર 2100 રુદ્રાક્ષ...
01 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Food

बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में संदिग्ध परिस्थिति में चार कि मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 30 Aug 2026, 09:38 PM 👁 23
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में नशीला पदार्थ खाने चार लोगों कि संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत पुलिस जांच में जुटी

बाढ़ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गाँव में संदिग्ध नशीला पदार्थ पीने से चार युवकों की इलाज के दौरान मौत




​बाढ़ पुलिस अनुमंडल के4बेढ़ना थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में संदिग्ध नशीला पदार्थ के सेवन से अचेत हुए सभी चारों युवकों की पटना में इलाज के दौरान आज मौत हो गई है। इस हृदयविदारक घटना की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा है और हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है।
​मुंह से झाग निकलते हुए किया गया था पटना रेफर:
ज्ञात हो कि इन चारों युवकों को अत्यंत गंभीर अवस्था में बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया था, जहां उनके मुंह से लगातार झाग निकल रहा था। स्थिति की नजाकत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत पटना रेफर कर दिया था, लेकिन बदकिस्मती से इलाज के दौरान किसी भी युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।
​घटनास्थल से मिली शराब की बोतलें और मछली-रोटी:
युवकों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के उस स्थान की सघन घेराबंदी कर तलाशी ली, जहां चारों युवक एक साथ बैठकर पार्टी कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से मछली-रोटी और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।

घटनास्थल से शराब की बोतलों की बरामदगी के बाद अब यह अंदेशा लगभग पुख्ता हो गया है कि इन चारों युवकों की जान जहरीली शराब पीने या शराब में किसी अन्य घातक विषैले पदार्थ की मिलावट के कारण ही गई है। पुलिस ने बरामद साक्ष्यों को जब्त कर लिया है और शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की सघन कानूनी कार्रवाई व छापेमारी में जुट गई है।
बाई
📲Get App