🔥 TRENDING 70-Year-Old Karnataka Woman Uses Googl... Karnataka CM Urges Solutions for Sugar... Karnataka CM Basavaraj Shivakumar Call... अरवल में सोमवार को समकालीन साइबर खतरे... Gujarat Government Pulls Diwali Poem A... मोकामा विधायक अनंत सिंह के JDU से निष्...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

बड़कागांव दैनिक बाजार में हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर बाल बाल बचा युवक

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 26 Oct 2026, 07:57 PM 👁 82
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बड़कागांव दैनिक बाजार में हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर बाल बाल बचा युवक

बड़कागांव दैनिक बाजार में हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर बाल बाल बचा युवक

नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों के परिचालन से ग्रामीणों में आक्रोश सड़क जाम कर जताया विरोध

नीड 24 न्यूज संवाददाता निरंजन कुमार साव
बड़कागांव हजारीबाग

बड़कागांव दैनिक बाजार क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई वहीं नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों के परिचालन से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया

ग्रामीणों का आरोप है कि घनी आबादी वाले दैनिक बाजार क्षेत्र में नो एंट्री लागू होने के बावजूद भारी वाहनों का परिचालन लगातार जारी है इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है दैनिक बाजार में खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं जिसके कारण सड़क पर भीड़ रहती है ऐसे में भारी वाहनों का प्रवेश आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है

ग्रामीणों ने प्रशासन से दैनिक बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने और नो एंट्री व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को इस मामले में तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि बाजार क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके नीड 24न्यूज निरंजन कुमार साव हजारीबाग बड़कागांव
📲Get App