अरवल में सोमवार को समकालीन साइबर खतरे एवं उनके निवारण विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी अपडेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
Watch on:
📘 Facebook
26 से 30 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम का प्रायोजन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आईएसईए प्रोजेक्ट फेज-III के तहत किया जा रहा है।
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अरवल में सोमवार को समकालीन साइबर खतरे एवं उनके निवारण विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी अपडेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 26 से 30 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम का प्रायोजन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आईएसईए प्रोजेक्ट फेज-III के तहत किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं को साइबर सुरक्षा की नवीनतम चुनौतियों, साइबर अपराध, डेटा सुरक्षा और ऑनलाइन खतरों से बचाव की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण में सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक अभ्यास भी कराया जाएगा। कार्यक्रम के संरक्षक आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. अमित पात्रा हैं। प्राचार्य डॉ. प्रणव कुमार सहित अन्य विशेषज्ञ इसके संचालन एवं समन्वय में भूमिका निभा रहे हैं।