🔥 TRENDING बिहार में 3.20 लाख शिक्षकों के प्रमाण... Rajasthan HC Orders SIT Probe into Fak... दीपावली पर कानपुर जोन पुलिस ने दी शुभक... ಚಡ್ಚಂದಲ್ಲಿ ಶಿವಾಜಿ ಸರ್ಕಲ್‌ನಲ್ಲಿ ರೈತರ ಕಣ... સુરતમાં ક્ષત્રિય ઠાકોર સમાજે દિવાળી વે... હિંમતનગરના પાનપુર પાટિયા વિસ્તારમાં એ....
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बड़ा हादसा होने का इंतजार या बिजली विभाग करेगा कार्रवाई? खेतों और तालाब की ओर जाने वाले रास्ते पर झूल रहा बिजली का तार, लोगों की जान को खतरा!

✍️ Reporter: ADITYA YADAV 🗓 07 Nov 2026, 12:43 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों के लिए खतरे का कारण बन सकती है। खेत-खार की ओर जाने वाले रास्ते पर बिजली का तार काफी नीचे झूलता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस रास्ते से रोजाना खेतों में आने-जाने वाले ग्रामीणों के साथ-साथ तालाब में स्नान करने जाने वाले लोगों का भी आना-जाना रहता है। ऐसे में नीचे लटक रहा यह बिजली का तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?
हम बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग करते हैं कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर इस झूलते हुए तार को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित किया जाए, ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े।
जनता की सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए। कार्रवाई हादसे के बाद नहीं, हादसे से पहले होनी चाहिए।
📲Get App