🔥 ट्रेंडिंग जिल्हाधिकारी, चंद्रपूर यांचा जिल्ह्यात... विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली प... कश्मीर में बड़े पैमाने पर विवाह समारोह वेस्ट बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेन्दु अध... आईटीसी होटल्स ने शान्तिनिकेतन में 95‑र... 8 नवम्बर 2026 को पश्चिम बंगाल में सोने...
08 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बोधगया के विधायक ने मौजूदा राजनैतिक हालातों और कानून व्यवस्था पर किया तीखा हमला

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 08 नव. 2026, 05:00 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बोधगया विधायक कुमार सर्वजीतनए बिहार के मौजूदा राजनैतिक हालात और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला किया

बोधगया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कुमार सर्वजीत का सरकार पर हमला: बिहार में दलित और पिछड़े सुरक्षित नहीं, दो साल में दर्ज हुए 16 हज़ार SC-ST केस

बोधगया से विधायक कुमार सर्वजीत ने मौजूदा राजनीतिक हालातों और कानून-व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में दलित और पिछड़े पूरी तरह असुरक्षित हैं। आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। बीते दो वर्षों में दलितों पर अत्याचार के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है।

दो साल में 16,000 FIR, आंकड़े खुद बोल रहे सच
विधायक कुमार सर्वजीत ने अपने बयानों के जरिए सिस्टम पर सीधा सवाल दागा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि थानों में मामले दर्ज होने का डेटा निकाला जाए तो तस्वीर साफ हो जाती है। उनके मुताबिक, साल 2024 तक एससी-एक्ट और दलितों पर अत्याचार से जुड़े लगभग 16,000 मामले दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों का हवाला देते हुए सर्वजीत ने कहा कि इसका सीधा मतलब यह कि बिहार में दलित, शोषित और पिछड़े तबके के लोग किसी भी कोने में सुरक्षित नहीं हैं।

राम और सनातन के नाम पर राजनीति करने वालों पर तंज
कुमार सर्वजीत ने कहा कि आज देश में हर कोई खुद को रामभक्त, हनुमान का वंशज या सनातन का रक्षक बता रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि ऐसे कई लोग हनुमान चालीसा या रामायण के पन्नों तक से अनजान हैं।
उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि जो लोग खुद को सनातन का बड़ा पैरोकार मानते हैं, वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। असली सनातन तो वह है जो हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सबको भाई-भाई मानकर गले लगाता है। न तो कुरान में अत्याचार लिखा है और न ही रामायण में, फिर समाज में नफरत क्यों फैलाई जा रही है।

सरकार के खजाने पर उठाए सवाल

विधायक ने दीपावली के पावन अवसर पर गया जिले और पूरे बिहार की जनता को शुभकामनाएं देते हुए सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने माता लक्ष्मी से प्रार्थना की कि वे बिहार के खाली पड़े खजानों को भर दें। ताकि राज्य के गरीबों का भला हो सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से बिहार का खजाना खाली है और किसी भी दल के विधायक क्षेत्र में एक नई सड़क या नाली तक का निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी विकास के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
📲Get App