🔥 TRENDING Apple launches India's first foldable... ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਲਈ ਖੁਸ਼ਖਬਰੀ! ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਪੈਨਸ਼ਨ... Permod Bijaria Wins Silver in Men’s T4... Nitesh Kumar Wins Gold in Men’s Single... 🔥💐 *గోనెగండ్ల మండల జడ్పీటీసీ అభ్యర్థ... Father Electrocuted While Washing Car,...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बदायूं के मेवली गांव में बदहाल सड़क से तंग ग्रामीणों का ऐलान: 'रोड नहीं तो वोट नहीं'

✍️ Reporter: Ravi Dayal Gupta 🗓 24 Oct 2026, 02:24 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मेवली गांव के निवासियों ने लंबे समय से जर्जर सड़क के मरम्मत न होने पर आगामी चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

बदायूं, उत्तर प्रदेश: जिले के उघैती से मेवली खंडुआ जाने वाले मुख्य मार्ग की लंबे समय से बदहाल स्थिति से ग्राम पंचायत मेवली के निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण सड़क पर इतने गहरे और बड़े गड्ढे बन गए हैं कि यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।

इस मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम उठाया नहीं गया है।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा से तंग आकर ग्रामीणों ने एक सामूहिक निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक इस मार्ग का पुननिर्माण नहीं कराया जाता, तब तक वे आगामी चुनावों में किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। ग्रामीणों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा लगाकर अपनी मांग को जोरदार तरीके से प्रस्तुत किया है।
📲Get App