🔥 TRENDING खेड़ रणछोड़ राय मंदिर में आज सजेगा भव्... Shailendra Kumar Takes Interim Charge... J&K Govt Sets Up Rent Authorities and... Jammu & Kashmir to See Light Rain and... આજે પાટણ - ડીસા હાઈવે સ્થિત વાગડોદ ખાત... Goa High Court to Announce Verdict on...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बांदीकुई पुलिस की कार्रवाई: पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर 3 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 24 Oct 2026, 07:29 PM 👁 53
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बांदीकुई पुलिस की कार्रवाई: पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर 3 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार

दौसा। आगामी पंचायतीराज चुनाव-2026 के मद्देनजर दौसा जिला पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बांदीकुई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कांवड़िया आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी बांदीकुई श्री लक्ष्मीकांत शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बांदीकुई श्री जहीर अब्बास के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 23 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली विशेष एवं गोपनीय सूचना के आधार पर वांछित गिरफ्तारी वारंटियों के वर्तमान ठिकानों की जानकारी जुटाई। इसके बाद एक साथ दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण

1. रिंकू कुमार माली, पुत्र सांवलराम, उम्र 28 वर्ष, निवासी बास बिवाई, थाना बैजूपाड़ा, जिला दौसा।
2. कमल कुमार सैनी, पुत्र बाबूलाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बास बिवाई, थाना बैजूपाड़ा, जिला दौसा।
3. अशोक कुमार गुर्जर, पुत्र मानसिंह माली, उम्र 30 वर्ष, निवासी हीरामन बाबा के पास, कंवरपुरा, थाना बसवा, जिला दौसा।

गठित पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह बावड़िया, हेड कांस्टेबल जमशेद (167), हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार (185), कांस्टेबल दीपक कुमार (688) तथा महिला कांस्टेबल पुष्पा (240) शामिल रहीं।

पंचायतीराज चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा
📲Get App