🔥 TRENDING રાજકોટમાં ગેરકાયદેસર ઘી મિશ્રણ પર પોલી... રાજકોટમાં ગેરકાયદેસર ઘી મિશ્રણ પર પોલી... Yameng Kebang Youth Group Launched in... Jenjum Gadi Unveils Galo Heritage‑Insp... Congress Accuses Modi of Favoring Arun... J&K Forest Department Orders Officials...
18 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

बेतिया में जिलाअधिकारी ने सुनी जनसुनवाई

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Sep 2026, 07:20 PM 👁 18
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेतिया जिला पदाधिकारी ने कियाजिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाईमें जिलाधिकारी तरणजीतसिंह ने आम लोगों कि समस्याएं सुनी। जिसमें 86मामले के ऑनस्पोर्ट निपटारा किया गया

जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 86 शिकायतें।

कई मामलों का तत्काल हुआ निपटारा।
बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों शेख नेजामुद्दीन, राधाकृष्ण कुमार, मनोरमा देवी, पुष्पा कुमारी, चन्द्रेश्वर मिश्रा, मुन्नी कुमारी, रामजी राउत, मुन्नी देवी आदि ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कुल 86 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क एवं मरम्मत आदि से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के ’’सात निश्चय-3’’ के तहत संचालित सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान कर पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना है।
📲Get App