🔥 TRENDING NHRC Seeks Report on School Snakebite... Jharkhand NEET 2026 Counselling: Appli... JSSC Field Worker 2026 Admit Card Out... India-US Trade Deal: Commerce Secretar... TCS, ABB Extend 20-Year Partnership wi... India's Farm Exports Surge, Penetratin...
13 Jul 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिसवां सीतापुर।

बिसवां सीतापुर।

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 13 Jul 2026, 07:02 PM 👁 28

थाना सकरन सीतापुर

सीतापुर (थाना सकरन)। थाना सकरन क्षेत्र में एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा करीब 22 हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार के लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले।
आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाल्टियों, पाइप और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। यदि समय रहते ग्रामीण सक्रियता नहीं दिखाते, तो आग आसपास के अन्य मकानों तक भी फैल सकती थी। आग लगने के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग में नकदी, कपड़े, फर्नीचर, अनाज तथा अन्य कीमती घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
सूचना पर स्थानीय पुलिस और संबंधित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App