🔥 TRENDING Composer Justice Releases ‘Pusher’ as... AR Rahman Reflects on 34 Years in Musi... Spotify Eyes AI Remix Feature, May Add... ਪੂਜਾ ਲਈ ਫੁੱਲ ਤੋੜਦੇ ਪਿਓ-ਪੁੱਤ ਨਾਲ ਵਾਪਰਿਆ... Bengaluru Couple Relocates to Goa, Pay... रायबरेली में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बस कि चपेट में आने से एक युवक कि हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 31 Oct 2026, 11:52 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के आमस थाना क्षेत्र के कूड़ाशीन गांव के पास आनंद रिसॉर्ट के पास एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार कि मौत घटना स्थल पर ही हो गई

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बस की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत ! परिवार का रो-रो कर बुरा हाल गांव में मचा कोहराम !


गया जिले के आमस थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कुडाशिन गांव आनंद रिसॉर्ट के पास एक तेज रफ्तार एक स्कूल बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 23 वर्षीय युवक नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी विवेक कुमार घायल हो गया। ​मृतक नीरज कुमार आमस थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव के रहने वाले वशिष्ठ यादव के पुत्र थे। जानकारी के मुताबिक, नीरज और विवेक शेरघाटी बाजार से खरीदारी कर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और बस का पिछला पहिया नीरज के ऊपर से गुजर गया। ​घटना के बाद राहगीर बिट्टू सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल युवक को अपनी गाड़ी से शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस असामयिक मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे हरिदासपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।


बाइट -सुजीत कुमार ( चश्मदीद शेरघाटी )
📲Get App