🔥 TRENDING Madhya Pradesh High Court Orders 30% C... ਜਲਦ ਹੋ ਸਕਦਾ ਭਾਜਪਾ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ ਗਠਜੋ... গণতন্ত্র বাজাও ও অরাজকতা হাঁটাও উপলক্ষ... ओतुर मार्केटमध्ये तरकारी भाजीपाल्याच्य... ओतुर मार्केटमध्ये तरकारी भाजीपाल्याच्य... दीपावली को मध्य नजर रखते हुए अलवर रेलव...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

🔴 Breaking: ग्वालियर पुलिस ने कार्बाइड गन के अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई: सिरोल कारखाने से 58 गन बरामद, मुरार दुकानों से 8 जप्त

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 24 Oct 2026, 11:59 AM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्वालियर पुलिस ने 23 अक्टूबर 2026 को सिरोल के मॉं पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स कारखाने से 58 कार्बाइड/पोटाश गन और मुरार के घासमण्डी क्षेत्र की दो दुकानों से 8 गन जप्त कर अवैध निर्माण और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की।

ग्वालियर पुलिस ने 23 अक्टूबर 2026 को सिरोल के मॉं पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स कारखाने से 58 कार्बाइड/पोटाश गन और 5 पैकेट पोटास बरामद कर अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की।

सिरोल कारखाने में 47 सिंगल, 10 डबल और 1 पाँच-बारेल गन तैयार हालत में मिलीं। कारखाने के संचालक रमन ओझा पुत्र गोविंद ओझा, निवासी शिवनगर, थाना सिरोल के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) ने मौके पर पहुँच कर कारखाने का निरीक्षण किया और थाना सिरोल को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुरार के घासमण्डी क्षेत्र में दो दुकानों से 8 गन जप्त की गईं – अनिल झा पुत्र रामस्वरूप झा की दुकान से 6 गन और काले खान की दुकान से 2 गन। दोनों दुकानदारों को अभिरक्षा में लेकर थाना मुरार में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ग्वालियर पुलिस आमजन से अपील करती है कि कार्बाइड गन के उपयोग से गंभीर दुर्घटना और चोट का खतरा होता है; स्वयं और बच्चों को ऐसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहने का आग्रह करती है।
📲Get App