🔥 TRENDING ਜਲਦ ਹੋ ਸਕਦਾ ਭਾਜਪਾ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ ਗਠਜੋ... গণতন্ত্র বাজাও ও অরাজকতা হাঁটাও উপলক্ষ... ओतुर मार्केटमध्ये तरकारी भाजीपाल्याच्य... ओतुर मार्केटमध्ये तरकारी भाजीपाल्याच्य... दीपावली को मध्य नजर रखते हुए अलवर रेलव... Congress spreading lies on sir bjp to...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

🔴 Breaking : भिण्ड में औषधि निरीक्षक ने 12 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर लाइसेंस निरस्त

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 24 Oct 2026, 11:57 AM 👁 49
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भिण्ड में औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड़ ने कोडीन युक्त कॅफ सीरप के दुरुपयोग को रोकने हेतु 12 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर लाइसेंस निरस्त कर दिए।

भिण्ड में औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड़ ने नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, भोपाल के निर्देशानुसार कोडीन युक्त कॅफ सीरप के दुरुपयोग को रोकने के लिए मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आदिनाथ मेडिकल स्टोर, यादव मेडिकल स्टोर, श्री राम मेडिकल स्टोर, माँ वैष्णो मेडिकल एजेंसी, सपना मेडिकल स्टोर, तिवारी मेडिकल स्टोर तथा गोहद तहसील के अंजलि, इफरा, करोतिया, दीपक, माँ वैष्णो देवी और श्री राम मेडिकल स्टोर सहित दर्जन भर स्टोरों के लाइसेंस चेक किए गये और फार्मसिस्ट की जानकारी ली गयी।

करतिया मेडिकल स्टोर और माँ वैष्णो देवी मेडिकल स्टोर के प्रोप्राइटर तथा रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट उपस्थित न होने के कारण स्टोर बंद कर नोटिस जारी किया गया। जय बालाजी मेडिकल स्टोर, स्टेशन रोड, गोहद चौराहा पर संचालक ने निरीक्षण की भनक लगते ही स्टोर बंद कर भाग गया, जिस पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। वैष्णो मेडिकल एजेंसी, मेहगांव; जानवी मेडिकल स्टोर, मेहगांव; तथा सार्थक मेडिकल स्टोर, दबोह के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गये हैं।

इस निरीक्षण का उद्देश्य मेडिकल स्टोरों के भौतिक सत्यापन, उचित स्थान पर लाइसेंस का प्रदर्शन, फार्मसिस्ट की उपलब्धता, साफ-सफाई, एक्सपाइरी दवाओं का प्रबंधन, स्टॉक रजिस्टर और पर्चे के बिना शेड्यूल औषधियों के विक्रय को रोकना था। अन्यथा की दशा में नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी, जिसके लिए सम्बंधित फर्म स्वयं जिम्मेदार होंगी।
📲Get App