🔥 TRENDING कासगंज: आकाशीय बिजली गिरने से एक ही पर... *1)* कृति कोर्ट में *2)* करीना-सैफ एनि... बाइक सवार के अचानक सामने आने से अनियंत... मुर्शिद हुसैन ने स्थानीय निकाय चुनाव म... वाराणसी: बैंक में रिवॉल्वर संभालते समय... ವಿದ್ಯುತ್ ಸ್ಪರ್ಶ್ ದಿಂದ 20ಎಕರೆ ಕಬ್ಬಿಗೆ ಬ...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बोरवेल मे फसें

✍️ Reporter: Ramesh Modi 🗓 16 Oct 2026, 05:48 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राजस्थान के अलवर जिले के बुटोली गांव में बोरवेल में गिरे 8 वर्षीय बच्चे भानू गुर्जर को करीब 5 घंटे के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सोमवार (31 अगस्त 2026) की शाम को हुई इस घटना के बाद बच्चा पूरी तरह सुरक्षित और होश में है

8 साल का मासूम भानू गुर्जर शाम करीब 6 बजे कटी हुई पतंग के पीछे भाग रहा था। दौड़ते समय उसका पैर एक खुले पड़े पुराने बोरवेल पर आ गया और वह उसमें गिर गया। यह बोरवेल लगभग 300 से 400 फीट गहरा था।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए पाइप के जरिए तुरंत ऑक्सीजन पहुंचाई गई और कैमरे से उसकी स्थिति पर नजर रखी गई

4 जेसीबी (JCB) मशीनों से समानांतर खुदाई भी शुरू की गई थी, लेकिन बाद में रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के अंदर रस्सी और कैमरा डाला। रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच बच्चे ने रस्सी को पकड़ लिया, जिसके बाद उसे बेहद सावधानी से सकुशल बाहर खींच लिया गया।
📲Get App