🔥 TRENDING BBMP rolls out high‑tech green dustbin... ਰੂਪਨਗਰ: ਪਰਮਿੰਦਰ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ... ਜੱਟਪੱਤੀ ਤੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਬੱਸਾ... दुष्काळ Today i had the pleasure of meeting sh... अदलहाट मिर्जापुर: गोरही मोड पर जाम की...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का अलर्ट जारी

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का अलर्ट जारी

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 14 Oct 2026, 05:52 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का अलर्ट जारी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.70 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।
🌊 हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा जलस्तर
केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है और नदी के आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
🚨 निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील
बाढ़ की आशंका को देखते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने मेंके निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नदी के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
📲Get App