🔥 TRENDING 🔴 કચ્છમાં ખનિજ માફિયાઓ સામે IAS અધિકા... राजाखेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस का... Kwick Forensic Solutions Secures Rs 4.... Suspected JeM Terrorist Arrested in Va... Gujarat Dy CM: Diverse opinions streng... जिया बेरी में सरकारी पौधों को काटने की...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बलिया महोत्सव-2025 के कलाकारों के लिए जरूरी सूचना, 5 दिसंबर तक जमा करें मानदेय भुगतान के दस्तावेज

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 27 Nov 2026, 07:40 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला पर्यटन अधिकारी रूपेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बलिया महोत्सव का आयोजन 1 से 3 नवंबर 2025 तक किया गया था। इसमें शामिल सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को भुगतान के लिए आवश्यक अभिलेखों की हार्ड कॉपी पर्यटन विभाग के कार्यालय में जमा करानी होगी।

बलिया। बलिया महोत्सव एवं स्थापना दिवस-2025 में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों और प्रतिभागियों के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को मानदेय प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेज 5 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक जमा करने होंगे।

जिला पर्यटन अधिकारी रूपेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बलिया महोत्सव का आयोजन 1 से 3 नवंबर 2025 तक किया गया था। इसमें शामिल सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को भुगतान के लिए आवश्यक अभिलेखों की हार्ड कॉपी पर्यटन विभाग के कार्यालय में जमा करानी होगी।

ये दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है:

- बैंक पासबुक की स्वप्रमाणित छायाप्रति (खाता संख्या और IFSC कोड सहित)।
- आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छायाप्रति।
- कार्यक्रम में प्रस्तुति या उपस्थिति का प्रमाण-पत्र।
- कार्यक्रम से संबंधित फोटोग्राफ।
- सक्रिय मोबाइल नंबर।

सभी दस्तावेज पर्यटन विभाग कार्यालय, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय (15 शैय्या), नगर बलिया में जमा किए जाएंगे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के बाद मानदेय भुगतान का अवसर नहीं मिलेगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित कलाकारों एवं प्रतिभागियों की स्वयं होगी।

मानदेय भुगतान से जुड़ी जानकारी या किसी समस्या के समाधान के लिए पर्यटन शोधार्थी विनीत कुमार शर्मा के मोबाइल नंबर 9651563698 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला पर्यटन अधिकारी ने सभी संबंधित कलाकारों और प्रतिभागियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से अपने दस्तावेज जमा करा दें।

#Ballia #BalliaMahotsav2025 #BalliaNews #ArtistPayment #मानदेय #BalliaEstablishmentDay #UPNews #sahatwarnews
📲Get App