🔥 ट्रेंडिंग पतीच्या अफेअरच्या संशयावर 35 वर्षीय मह... मुरबाड संगमेश्वर येथे एच. के. ग्रुपतर्... ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟ... दर्ज़ींगन फ़िल्म फेस्टिवल का दूसरा संस... मिज़ोरम विश्वविद्यालय ने 2026 के लिए अ... मिजोरम में ग्रामीण सड़कों के लिए केंद्...
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौकरी

बलिया की तीन विधानसभा क्षेत्रों में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

✍️ रिपोर्टर: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 31 अक्टू. 2026, 07:19 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत बलिया के बेल्थरारोड, बैरिया और बाँसडीह में रोजगार मेलों का आयोजन होगा, जहाँ युवाओं को 12 से 35 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा।

जनपद बलिया के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। बेल्थरारोड, बैरिया और बाँसडीह विधानसभा क्षेत्रों में क्रमशः 2, 4 और 6 नवंबर को ये मेले आयोजित होंगे। इन मेलों में देशभर की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का निःशुल्क चयन करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 2 नवंबर को बेल्थरारोड के देवेन्द्र पीजी कॉलेज, 4 नवंबर को रानीगंज के श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय और 6 नवंबर को स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाँसडीह में मेले लगाए जाएंगे। तीनों स्थानों पर भर्ती प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इन मेलों में अतुल ऑटो, फ्लिपकार्ट, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और एमआरएफ टायर्स जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी।

कंपनियों द्वारा सुरक्षा गार्ड, ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, सेल्स ऑफिसर और टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 12 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन (सीटीसी) दिया जाएगा। इस अवसर का लाभ अकुशल श्रमिकों के साथ-साथ आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी उठा सकते हैं।

इच्छुक युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल (https://rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना पंजीयन कराकर आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे अपने सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 155330 या जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया से संपर्क कर सकते हैं।
📲Get App