🔥 TRENDING ମାଲକାନଗିରିରେ ଭତ୍ତା ମିଳୁନଥିବା ଅଭିଯୋଗ, ସ... विघ्नहर सहकारी साखर कारखान्याच्या साखर... फतेहपुर जिले के खागा तहसील में पराली ज... Bollywood Actor Imran Khan Gets Court... Assam Rifles Seizes Counterfeit Cough... Tripura CM Inaugurates New Nursing Edu...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बलरामपूर गांव सरपंच की जीत की रैली में आतिशबाजी पर बवाल: लाठी-डंडे और पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी, दो महिलाएं गंभीर; 14 गिरफ्तार

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 27 Oct 2026, 08:12 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बलरामपूर गांव सरपंच की जीत की रैली में आतिशबाजी पर बवाल: लाठी-डंडे और पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी, दो महिलाएं गंभीर; 14 गिरफ्तार

नौगांवा थाना अन्तर्गत पंचायत चुनाव में जीत की खुशी उस समय विवाद में बदल गई, जब सरपंच की रैली में आतिशबाजी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। डाबरी ग्राम पंचायत के बलरामपुर गांव में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। चार लोगों के सिर में चोट आई, जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर रेफर किया गया।
आतिशबाजी से शुरू हुआ विवाद, फिर चले लाठी-डंडे
ग्रामीणों के अनुसार, एक पक्ष सरपंच की जीत का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी कर रहा था। दूसरे पक्ष ने जानवरों से दूर पटाखे चलाने की बात कही। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि दूसरा पक्ष चुनाव में हारी उम्मीदवार का समर्थक था। पुलिस ने घायलों को नौगांवा सीएचसी पहुंचाया।
पाटनभान में भी पत्थरबाजी
बलरामपुर के पाटनभान गांव में भी चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पत्थरबाजी और मारपीट हुई। डीजे पर गाने बजाते हुए निकाली जा रही रैली में गाने बंद कराने की बात पर विवाद भड़कने की जानकारी सामने आई। सोमवार को दोपहर बारह बजे
नौगांवा थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने सोमवार दोपहर बताया कि शांति भंग करने के आरोप में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
📲Get App