🔥 ट्रेंडिंग गुजरात सीएम ने 16 विभागों की समीक्षा,... राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने नागौर,... ड्राफ्ट मतदाता सूची में 4.48 करोड़ मतद... भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टीने बु येथे... 2027ની ચૂંટણી પહેલાં ગુજરાતની નવી ડ્રા... नेपाल के पीएम के गुजरात संबंध: शांत, क...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Jetha nand karyani 🗓 27 नव. 2026, 11:24 PM 👁 29
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

हनुमानगढ़। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो वर्ष पूर्ण होने एवं अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महिला अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता विभाग तथा राजस्थान महिला कल्याण मंडल और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ टाउन (फोर्ट) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, महिलाओं एवं ग्राम साथिनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम न्यायालय की न्यायाधीश सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व एवं उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही बाल विवाह अथवा बच्चों से संबंधित किसी भी संकट की सूचना देने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के उपयोग की जानकारी दी।

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बाल विवाह मुक्त भारत से बाल विवाह मुक्त विश्व की यात्रा तथा इस दिशा में भारत की पहल पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक रहने और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता के बारे में बताया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को किया पुरस्कृत

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग उपनिदेशक ने कार्यक्रम का परिचय प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेन्द्र गोदारा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री सत्यनारायण ने किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र गोयल, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री प्रेमा राम, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. अनुराधा सहारण एवं श्रीमती सुमन सैनी, श्री प्रेम चंद शर्मा, श्री विजय चौहान, श्रीमती सुमन शर्मा, श्री सहदेव रोझ, श्री संदीप कुमार, श्रीमती सोमा एवं श्री मंदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम साथिनें एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक श्रीमती रेखा शर्मा सहित श्रीमती सुमन, श्रीमती मंजु एवं श्रीमती उर्मिला ने उपस्थितजनों को बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।
_____
📲Get App