🔥 TRENDING Indore Falls Out of Top Three in Swach... Rajasthan ACB files case against Panch... नवादा में पीडीएस दुकानदार महेंद्र चौधर... बोकारो में 199 होमगार्ड पदों की बहाली,... मोरैना के माता बसैया में दो मोटरसाइकिल... मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर नवाद...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बोकारो में 199 होमगार्ड पदों की बहाली, 12 नवंबर को विज्ञापन जारी

✍️ Reporter: Nitish Kumar Sinha 🗓 11 Nov 2026, 05:56 PM 👁 32
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बोकारो में होमगार्ड के 199 पदों को पुनः स्थापित करने का निर्णय लिया गया, विज्ञापन 12 नवंबर को प्रकाशित होगा।

बोकारो। जिले के युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बोकारो में होमगार्ड के कुल 199 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इसके लिए 12 नवंबर को आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा।
उपायुक्त अजय नाथ झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों के साथ संवाद के दौरान नियुक्ति को लेकर जो आश्वासन दिया गया था, उसी के अनुरूप बहाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता एवं अन्य शर्तों की जानकारी मिल सकेगी।
इस घोषणा से बोकारो जिले के नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में उम्मीद जगी है।
🔴 बोकारो के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका!
📲Get App