🔥 TRENDING ਬੰਦੀ ਛੋੜ ਦਿਵਸ ਅਤੇ ਦੀਵਾਲੀ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿ... ಜನನುಡಿ - 2026 ರಲ್ಲಿ ಲೇಖಕ, ಅನುವಾದಕ, ಚಿಂ... महंगाई के कारण सीतापुर की आतिशबाजी दुक... ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਅਮਰ ਰਹੇ..!'' ਸਸਕਾਰ ਮੌਕੇ ਝ... Thunderstorms and Heavy Rain Expected... Godzilla Minus Zero Tops Global Box Of...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बांका के धोरैया प्रखंड में बाबा हिजेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर 1051 दीपों से दिवाली का भव्य आयोजन

✍️ Reporter: Paras Kumar Singh 🗓 08 Nov 2026, 10:41 PM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांका जिले के धोरैया प्रखंड में बाबा हिजेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर 1051 दीपों से दिवाली का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें समिति के कोषाध्यक्ष मैनेजर महतो और श्रद्धालुओं के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

बांका जिले के धोरैया प्रखंड में बाबा हिजेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पैर पहाड़ी पर दिवाली के अवसर पर 1051 दीपों से भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही समिति के कोषाध्यक्ष मैनेजर महतो, सदस्य जयराम मंडल, दीपक सिंह और सभी श्रद्धालुओं के निरंतर सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा।

शिवपुरी पैर की शिव-सेना कमेटी के कोषाध्यक्ष मैनेजर महतो ने बताया कि 1051 दीपों से दिवाली मनाने का यह प्रयास समाज में और मंदिर परिसर में एक बहुत ही दिव्य और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। इससे हमारे क्षेत्र और मंदिर की ख्याति बढ़ेगी।

इस पावन अनुष्ठान में शामिल होकर अपना कीमती समय देने वाले सभी श्रद्धालुओं को शिव सेना कमिटी के तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
📲Get App