Viral & Trending
बाइकर को टक्कर मारने के मामले में आरोपी रिमांड पर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
गुरुग्राम हिट एंड रन: आरोपियों से पूछताछ, पुलिस कराएगी घटनास्थल का रीक्रिएशन
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में आरोपी कल्याण बैंसला और उसके चचेरे भाई लवनीश को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच में CCTV और बाइक कैमरा फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस घटना का सीन दोबारा रीक्रिएट कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और कार में उस समय कौन-कौन लोग मौजूद थे। दोनों आरोपियों को 18 सितंबर को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।