🔥 TRENDING चिचपल्ली गावात NH‑930 रस्त्याचे रुंदीक... नीमगांव रामपुर के टांडा बादली पुल पर रात में म... बिलासपुर के नवल वर्मा को MBR मानद डॉक्... Ramayana Surpasses Dhurandhar, Ranks 4... Ramayana Surpasses ₹8 Crore in 16 Days
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बाइक सवार को बचाने में ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, सात गंभीर घायल, छह जिला अस्पताल रेफर

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 20 Nov 2026, 07:16 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एक ही परिवार के छह लोग हादसे का शिकार, कार के उड़े परखच्चे,हाईवे पर मची चीख-पुकार


मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर पवारा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के समीप गुरुवार की रात करीब साढ़े सात बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों में छह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद निवासी नूर आलम (60) पुत्र फिरोज अपनी पत्नी तनवीर बानो (58), पुत्र मुसाफिर (21), पुत्रियों सबनूर (24) व नादिया (20) तथा अली (23) पुत्र मोहम्मद शाहिद के साथ कार से आजमगढ़ स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पवारा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की चपेट में आने से करीब 23 वर्षीय अज्ञात बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी सात घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नूर आलम, तनवीर बानो, सबनूर, मुसाफिर, अली और अज्ञात बाइक सवार युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं नादिया का उपचार सीएचसी में जारी है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
📲Get App