🔥 TRENDING मोकामा के विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी ब... तुमकुर के राजीव गांधी नगर में घर खाली... भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता... India's Television Broadcasting Sector... Ramayana Box Office: Ranbir Kapoor Fil... Ramayana crosses Rs 1,547 crore mark a...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बिलासपुर के नवल वर्मा को MBR मानद डॉक्टरेट अवार्ड मिला

✍️ Reporter: पत्रकार शत्रुघन चौधरी 🗓 20 Nov 2026, 07:42 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिलासपुर के नवल वर्मा को वर्ष 2026 का MBR Honorary Doctorate Award (Honoris Causa) प्रदान किया गया, शिक्षा, पत्रकारिता और अस्पताल प्रबंधन में तीन दशकों से कार्यरत।

बिलासपुर के नवल वर्मा को वर्ष 2026 का ‘MBR Honorary Doctorate Award (Honoris Causa)’ प्रदान किया गया। यह सम्मान पीएचएचडी मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन द्वारा उनके बहुआयामी कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए दिया गया।

1999 से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएँ शुरू करने के बाद, नवल वर्मा ने लगभग 25 वर्षों तक शिक्षक, संचालक और प्राचार्य के रूप में कार्य किया।

वर्तमान में वे श्री शिशु भवन हॉस्पिटल बिलासपुर में पिछले तीन वर्षों से प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

वर्ष 2015 से नवल वर्मा पत्रकारिता तथा सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस उपलब्धि पर पत्रकारों, शिक्षाविदों, चिकित्सा जगत एवं सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
📲Get App