🔥 ट्रेंडिंग गुजरात में एमएसएमई और स्टार्टअप्स के ल... एन डी ए कार्यकताओं निकाली पदयात्रा छत्तीसगढ़ ने 2025-26 में कमाए 16,738 क... छत्तीसगढ़ पुलिस और ITBP ने जंगल में 5... मंसा समाचार: न्यूज़18 पंजाब पर सीएम मन... बीजेपी ने पंजाब पीसीएस परीक्षा में अनि...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बाइक और कार की टक्कर में दो युवक घायल
गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, कार छोड़कर भागे चालक, पुलिस ने वाहन किया जब्त
स्थानीय

बाइक और कार की टक्कर में दो युवक घायल गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, कार छोड़कर भागे चालक, पुलिस ने वाहन किया जब्त

✍️ रिपोर्टर: Satyaprakash Shukla 🗓 21 सित. 2026, 09:44 AM 👁 81
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। जिले में बाइक और कार की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

बाइक और कार की टक्कर में दो युवक घायल
गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, कार छोड़कर भागे चालक, पुलिस ने वाहन किया जब्त
सीतापुर। जिले में बाइक और कार की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार सवार वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
हादसे के कारण कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App