🔥 ट्रेंडिंग जम्मू-कश्मीर का नया मीडिया नीति मसौदा... अवैध भैंस तस्करी के खिलाफ गौसेवकों की... जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में हल्क... दिल्ली के तिहाड़ जेल में 1965 से चल रह... राजस्थान में दिवाली से पहले सरकारी कर्... अजमेर के जेएलएन अस्पताल के सफाईकर्मियो...
29 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

बहेड़ी के किसानों से अनमोल गर्ग ने की केसर शुगर मिल के बकाया भुगतान के लिए एकजुट होने की अपील

✍️ रिपोर्टर: Jeetesh Singh 🗓 29 अक्टू. 2026, 11:54 AM 👁 31
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहेड़ी के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनमोल गर्ग ने केसर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों से जाति, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने किसानों को 30 अक्टूबर को नई गन्ना सोसाइटी में आयोजित धरने में शामिल होने का आह्वान किया है।

बहेड़ी, बरेली। बहेड़ी क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं स्वर्गीय श्री नन्दलाल सरन उर्फ नन्दू लाला जी के पौत्र अनमोल गर्ग ने केसर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान के मुद्दे पर किसानों से एकजुट होने की अपील की है। नीड 24 न्यूज बहेड़ी से बातचीत के दौरान उन्होंने क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से आग्रह किया कि वे अपने हक और बकाया भुगतान के लिए जाति, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर मिलकर काम करें।

अनमोल गर्ग ने सभी किसानों को 30 अक्टूबर, दिन शुक्रवार, सुबह 11 बजे नई गन्ना सोसाइटी, बहेड़ी में आयोजित विशाल धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए आपसी एकता और सहयोग बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि किसानों की आवाज को संबंधित अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। अनमोल गर्ग ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जाति नहीं, धर्म नहीं, राजनीति नहीं; हम सब केवल किसान हैं। किसानों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
📲Get App