🔥 TRENDING ಭೂ ಕಬಳಿಕೆ: ಔರಾದ್ ಶಾಸಕರಿಗೆ ನ್ಯಾಯಾಲಯ ನೋಟ... टाटीझरिया पुलिस ने कुख्यात अपराधी रामल... 13 CRPF Companies Deployed in Tripura... Tripura University to Set Up Japanese... Mohammed Azharuddeen celebrates centur... Himachal Pradesh Raises Free Power Roy...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बहराइच में संविधान दिवस पर पुलिस अधिकारियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 26 Nov 2026, 01:46 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संविधान दिवस के अवसर पर बहराइच पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और उसकी मूल आदर्शों के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

बहराइच—संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया।

वाचन के पश्चात उपस्थित सभी ने संविधान के मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा बनाए रखने और उनका पालन करने की शपथ ली।

इस शपथ के माध्यम से पुलिस कर्मचारियों ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों की रक्षा करने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह में उपस्थित सभी ने इस प्रतिबद्धता को साकार करने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करने का आश्वासन दिया।
📲Get App